BJP का आरोप, दिल्ली सरकार की मिलीभगत से हुआ डिस्कॉम घोटाला, शराब घोटाले से भी है बड़ा

By प्रेस विज्ञप्ति | Nov 08, 2024

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की हम शीघ्र दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर मांग करेंगे की दिल्ली की तीन मे से दो पावर डिस्कॉम जो बीएसइएस समूह से जुड़ी है के पिछले 10 वर्ष के खातों की जांच के आदेश दें। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की कल भाजपा ने एक प्रश्न उठाया की दिल्ली में 3 पावर डिस्कॉम हैं जिनमे से एक लाभ मे चल रही है दो घाटे मे चल रही हैं जबकि तीनों की बिजली खरीदने बेचने की सभी परिस्थिती एक सी हैं। हमने बताया की एक कम्पनी सरकार को सैकड़ों करोड़ का लाभ डिविडेंड दे रही है शेष दो हजारों करोड़ का घाटा दिखा रही हैं।

दिल्ली भाजपा का आरोप यदि गलत होता तो डिस्कॉम या सरकार जवाब देते पर जवाब दें रही है सत्ताधारी आम आदमी पार्टी पर "आप" भी भाजपा के पावर डिस्कॉम के खातो में हेरफेर के आरोप को नाकार नहीं रही वो सिर्फ अपनी फ्री बिजली पानी की रही रटाई कहानी सुना कर पावर डिस्कॉम एवं सरकार के मिले जुले घोटाले से जनता का ध्यान भटकाने चाह रहे हैं। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है हम पुन: दिल्ली सरकार से मांग करते हैं कि वह बताये आखिर क्यों उसने नियमों के विरूद्ध दस साल तक घाटे के नाम पर रेगुलेटरी असैट निजी कम्पनी को बनाने दिये।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है पावर डिस्कॉम में हेरफेर के भाजपा के आरोप पर आप की बौखलाहट ने स्थापित कर दिया है की यह पावर डिस्कॉम एवं दिल्ली सरकार की मिलीभगत से हुआ यह पावर डिस्कॉम घोटाला तो शराब घोटाले से भी बड़ा घोटाला है।

प्रमुख खबरें

न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I में Kuldeep Yadav और वरुण को मौका मिलना मुश्किल: बहुतुले

Miyapur Land: Supreme Court का फैसला KCR और BRS के मुंह पर तमाचा, बोले Revanth Reddy

Bank of Baroda का Q2 Net Profit 36 प्रतिशत बढ़ा, 6,532 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बनाया

Delhi High Court के फैसलों और IP डिवीजन की वैश्विक ख्याति, CJI Surya Kant ने सराहा