Jharkhand में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे उसके सहयोगी दल, जदयू के बाद चिराग पासवान ने भी शुरू कर दी तैयारी

By अंकित सिंह | Sep 23, 2024

झारखंड में भाजपा की टेंशन उसके सहयोगी दल बढ़ा सकते हैं। जदयू और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) राज्य में चुनावी किस्मत आजमाने की तैयारी है। दोनों दल राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के साथ गंठबंधन में हैं। बिहार में भी तीनों का गठबंधन है। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी जल्द ही फैसला करेगी कि उन्हें गठबंधन के साथ चुनाव लड़ना है या स्वतंत्र रूप से। चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी अपनी संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने के लिए काम कर रही है और झारखंड में आगामी चुनावों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी।

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Assembly Election: चुनाव आयोग की 12 सदस्यीय टीम पहुंची रांची, इस बार इतने चरण में कराए जा सकते हैं चुनाव!

चिराग पासवान ने कहा कि जल्द ही झारखंड में चुनाव होंगे और पार्टी खुद को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। पार्टी बैठक के दौरान हम तय करेंगे कि हम स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे या किसी साथी के साथ। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते मैं कहूंगा कि जहां भी पार्टी मजबूत है और जहां भी पार्टी कार्यक्रम आयोजित करना चाहेगी, उसे ध्यान में रखते हुए हम झारखंड में कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 

आने वाले दिनों में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि आज पार्टी का कार्यक्रम है, पलामू में हमारा कार्यक्रम है, 29 तारीख को हम फिर यहां आएंगे, फिर धनबाद में कार्यक्रम होगा। 6 तारीख को जमशेदपुर में भी कार्यक्रम होगा. इसलिए इन आयोजनों से पार्टी यह भी तय कर लेगी कि पार्टी किस दिशा में जाना चाहती है। इस साल के अंत में होने वाले झारखंड चुनावों से पहले, राज्य में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी, शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग की टीम झारखंड पहुंची

केंद्रीय मंत्री चौहान ने पार्टी की तैयारी के बारे में विश्वास जताया और झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के सत्तासीन गठबंधन की आलोचना की। बयान के अनुसार, जेपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर और पार्टी नेता अंबा प्रसाद और धीरज प्रसाद साहू समेत अन्य को चुनाव समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इसके अतिरिक्त, कांग्रेस अध्यक्ष ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश चुनाव समिति, अभियान समिति और घोषणापत्र समिति के गठन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।

प्रमुख खबरें

Disaster Management के लिए विज्ञान और सोशल साइंस का तालमेल जरूरी: Bihar Governor

Kacchi Dargah Bidupur Bridge: तेजस्वी ने पूछा जब डेढ़ साल से चल रहे वाहन तो अब उद्घाटन क्यों

Jayant Chaudhary ने लखनऊ में WorldSkills Shanghai विजेता कैफ खान से की मुलाकात

Kerala के Thrissur तट पर अवैध मछली पकड़ने पर कार्रवाई, दो नौकाएं जब्त कर लगाया भारी जुर्माना