Manipur Election 2022: BJP की सहयोगी NPP ने अपना घोषणा पत्र किया जारी, AFSPA को लेकर किया बड़ा वादा

By अभिनय आकाश | Jan 24, 2022

मणिपुर में भाजपा नीत सरकार की सहयोगी पार्टियों में से एक नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। मणिपुर के उपमुख्यमंत्री वाई जॉयकुमार सिंह, एनपीपी के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष जयंतकुमार सिंह और अरुणाचल एनपीपी के अध्यक्ष मुत्चू मीठी के साथ एनपीपी प्रमुख कोनराड संगमा ने 'पीपुल्स एक्शन डॉक्यूमेंट 2022' शीर्षक वाला घोषणापत्र ऑनलाइन जारी किया। एनपीपी राज्य में चुनावी घोषणापत्र जारी करने वाली पहली पार्टी है, जहां 27 फरवरी और 3 मार्च को दो चरणों में मतदान होना है।

इसे भी पढ़ें: एन बिरेन सिंह ने कहा- दो-तिहाई बहुमत हासिल करेगी बीजेपी, चुनाव बाद गठबंधन पर विचार

राजनीतिक मुद्दों पर, घोषणापत्र में पहला एजेंडा जिसपर एनपीपी ने प्रकाश डाला वो मणिपुर से अफ्सपा को निरस्त करने, सभी समुदायों के स्वदेशी अधिकारों की सुरक्षा, विद्रोही समूहों के साथ बातचीत में निरंतर शांति पर ध्यान केंद्रित करने और मानवाधिकारों के उल्लंघन को संबोधित करने की दिशा में काम करना है। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री जॉयकुमार सिंह ने कहा कि चुनाव के लिए एनपीपी उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार शाम तक पार्टी की चुनाव समिति की बैठक के बाद घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की सूची की घोषणा दो या तीन अलग-अलग चरणों में की जा सकती है। एनपीपी के कम से कम 40 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार उतारने की संभावना है, जिसमें पहाड़ी निर्वाचन क्षेत्रों के छह उम्मीदवार शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Kanishka Bombing की फाइल बंद करने की तैयारी, 41 साल से प्रतीक्षा कर रहे लोगों को न्याय नहीं दिला पाया Canada !

Davis Cup 2026 India vs South Korea | श्रीराम बालाजी और दक्षिणेश्वर सुरेश का बड़ा धमाका, डबल्स मैच जीतकर दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारत की उम्मीदें रखीं ज़िंदा!

Davis Cup: दक्षिणेश्वर और श्रीराम बालाजी ने युगल मैच जीता, भारत की उम्मीदें बरकरार

Radhashtami पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 4 सुंदर Alta Mehndi Designs