बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी करेंगे खंडवा में नामांकन दाखिल

By सुयश भट्ट | Oct 07, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा के बाद खंडवा से बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के लिए खंडवा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई बड़े नेताओं का जमावड़ा रहेगा।

आपको बता दें कि खंडवा लोकसभा सीट से बीजेपी ने ज्ञानेश्वर पाटिल को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने राजनारायण पर भरोसा जताया है। बीजेपी ने आज यानी गुरुवार को ही दिल्ली में प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई है। नाम फाइनल होने के बाद खंडवा में बीजेपी प्रत्याशी ज्ञ नेश्वर पाटिल आज यानी गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

इसे भी पढ़ें:ICMR ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर मध्य प्रदेश समेत 9 राज्यों में किया अलर्ट जारी, कहा - 2 महीने रहना होगा सावधान 

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव भी मौजूद रहेंगे। अरुण यादव ने पहले इस सीट से अपनी दावेदारी ठोकी थी लेकिन बाद में उन्होंने खुद ही अपना नाम वापस ले लिया। अरुण यादव के अलावा पूर्व मंत्री पी सी शर्मा, सचिन बिरला, झूमा सोलंकी, सचिन यादव, प्रभारी मुकेश नायक, राजकुमार पटेल भी साथ रहेंगे।

प्रमुख खबरें

2014, 2019 और 2024 में SIR नहीं फिर भी हारी कांग्रेस, करनाल की रैली में अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने डिजिटल और जमीनी अभियान जोड़ा

Magnetic Track Lights: दिवाली पर घर को दें रॉयल लुक लगाएं Magnetic Track Lights और COB Lights

Supreme Court का अहम फैसला, कस्टडी में लेते ही शुरू होगी 24 घंटे की मियाद