अभिषेक बनर्जी का दावा, त्रिपुरा में भाजपा और माकपा के विधायक टीएमसी के संपर्क में हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2022

अगरतला। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को कहा कि त्रिपुरा की सत्तारूढ़ पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल के कई विधायक तृणमूल कांग्रेस के संपर्क में हैं और पार्टी में शामिल हो सकते हैं। रविवार को यहां पहुंचे बनर्जी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘कई विधायकों और सत्तारूढ़ भाजपा तथा विपक्ष के अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों ने हमारी पार्टी में शामिल होने की इच्छा जतायी है। वे हमारे संपर्क में हैं। हमने स्पष्ट संदेश दिया है कि उन्हें बिना शर्त शामिल होना होगा और उन्हें उनके पिछले इतिहास, लोगों से संपर्क और लोगों के लिए निस्वार्थ काम करने की इच्छा के आधार पर चुना जाएगा।’’ 

इसे भी पढ़ें: कोरोना संक्रमितों की बढ़ोतरी के बाद बंगाल में 'मिनी लॉकडाउन', स्कूल-कॉलेज बंद, 50 फीसदी क्षमता से खुलेंगे ऑफिस

उन्होंने दावा किया कि टीएमसी इकलौती पार्टी है जो भाजपा के ‘‘कुशासन’’के खिलाफ लड़ सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘हम खून के आखिरी कतरे तक भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे। त्रिपुरा में बर्बरता और गुंडागर्दी की कोई जगह नहीं है। हम आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा से मुकाबला करने की तैयारी कर रहे हैं।’’ बनर्जी ने कहा कि वह त्रिपुरा में 25 नवंबर को हुए नगर निकाय चुनावों से पहले और बाद में कई पार्टी कार्यकर्ताओं के आवास पर गए जिन पर सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े गुंडों ने हमला किया था। टीएमसी नेता ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा से न केवल त्रिपुरा में बल्कि देश के अन्य सभी हिस्सों में लड़ने के लिए काम कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Congress और गुजरात एक-दूसरे के पर्याय हैं, पदभार संभालने के बाद बोले महासचिव रणदीप सुरजेवाला

सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश से वृश्चिक और धनु राशि वालों के Career में आएंगे सकारात्मक बदलाव

Mayawati का ऐलान: UP, उत्तराखंड और पंजाब चुनाव में BSP युवाओं को देगी तरजीह

Ganesh Chaturthi Celebration: गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और Vrat Katha, क्या है चंद्र दर्शन की मनाही?