BJP और चुनाव आयोग एक साथ काम कर रहे, असम में बोले राहुल- वोटर लिस्ट से लाखों लोगों को हटाया जा रहा

By अभिनय आकाश | Jul 16, 2025

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में उन्होंने नई वोटर लिस्ट तैयार करनी शुरू कर दी है और उस वोटर लिस्ट में लाख-करोड़ों लोगों को वो हटा रहे हैं। वो गरीबों, मजदूरों, किसानों और कांग्रेस पार्टी और आरजेडी के वोटर को हटा रहे हैं। हम वहां पर आंदोलन कर रहे हैं और दवाब डाल रहे हैं मगर मैं सबको कहना चाहता हूं जो इन्होंने महाराष्ट्र में किया और जो ये बिहार में करने की कोशिश कर रहे हैं वो ये असम में भी करने की कोशिश करेंगे। ये आप सबकी और हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन्हें ये काम नहीं करने देंगे। बीजेपी और चुनाव आयोग आजकल एक साथ काम कर रहे हैं, चुनाव आयोग पूरे तरीके से बीजेपी और उनके नेताओं की बात सुन रहा है।

इसे भी पढ़ें: Rahul Letter to PM Modi: जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दें, राहुल और खरगे ने पीएम को लिखा पत्र

राहुल ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से कई बार वोटर लिस्ट मांगी है। मैंने चिट्ठी लिखकर उनसे वोटर लिस्ट और वीडियो मांगे, लेकिन कुछ नहीं मिला। वो सिर्फ बहाने बनाते हैं, अपना काम नहीं करते। आज जो असम में हो रहा है, वही पूरे देश में हो रहा है। यहां के मुख्यमंत्री खुद को राजा समझते हैं, जो अडानी-अंबानी को आपका धन, आपकी जमीन देने में लगे हुए हैं।  लेकिन जब आप उनकी आवाज सुनेंगे, उनकी आंखों में देखेंगे, तो आपको उसके पीछे डर दिखेगा। वे बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, चिल्लाते हैं, पर उनके दिल में डर है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो जानते हैं कि एक दिन कांग्रेस के बब्बर शेर उन्हें जेल में डाल देंगे। उन्हें अपने सारे भ्रष्टाचार का हिसाब असम की जनता को देना होगा। 

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?