विशेष राज्य की दर्जे की मांग को लेकर बिहार में भाजपा और जदयू आमने-सामने, ललन सिंह और संजय जायसवाल के बीच जुबानी जंग

By अंकित सिंह | Jan 24, 2022

कड़ाके की ठंड में भी बिहार में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। बिहार में जदयू और भाजपा गठबंधन वाली डबल इंजन की सरकार है। दोनों दलों में पिछले कई दिनों से सब कुछ ठीक-ठाक चलता दिखाई नहीं दे रहा है। दोनों ही दल किसी ना किसी मुद्दे को लेकर आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं और नेताओं के बीच जुबानी जंग भी हो रहा है। हालांकि, नीतीश कुमार चुप हैं। अब विशेष राज्य की दर्जा की मांग को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह और बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल आमने-सामने हैं। जदयू की ओर से लगातार बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग की जा रही है जबकि भाजपा इसे खारिज कर रही है। हाल में ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि ऐसे कई राज्य हैं जो इस तरह की मांग कर रहे हैं। लेकिन ऐसा कोई प्रावधान ही नहीं रहा है। विशेष सहायता देने का फैसला भी राष्ट्रीय विकास परिषद करती है। उन्होंने कहा कि जिन-जिन मुख्यमंत्रियों ने इस तरह के पैकेज की मांग की है वह सभी प्रधानमंत्री से मिले हैं। इसके साथ ही संजय जायसवाल ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री इस तरह का डेलिगेशन बनाकर प्रधानमंत्री से मुलाकात करते हैं तो वह भी उसमें शामिल होना चाहेंगे। हालांकि, जयसवाल ने यह भी कह दिया कि अगर बिहार को विशेष पैकेज मिलता है तो वह राज्य के लिए अच्छा होगा। वहीं, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि हम लोग विशेष राज्य की मांग इसलिए कर रहे हैं ताकि यही राज्य के हित में है। उन्होंने कहा कि संसाधन के अभाव में भी बिहार का विकास दर पिछले कई वर्षों से 2 अंकों में है।

प्रमुख खबरें

SpaceX ने Stock Market में मचाया तूफान, Elon Musk की Net Worth 1.3 ट्रिलियन डॉलर के पार

Bihar के किसानों के लिए New Era! 305 गोदाम और 400 थ्रेसिंग फ्लोर से बढ़ेगी Income

Tom Holland का बड़ा खुलासा, एक जवाब से Confirm हुई Zendaya संग Secret Wedding!

भारत ने ट्रक पर लादी क्रूज मिसाइल, बटन दबाते ही जो हुआ...