West Bengal में चुनावी चंदे के जरिए मिले धन को लेकर BJP और TMC आमने-सामने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2023

पश्चिम बंगाल में चुनावी चंदे के जरिए मिले धन को लेकर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस बृहस्पतिवार को आमने-सामने आ गए और दोनों ने एक-दूसरे से इसके जरिए जुटाई गई राशि का खुलासा करने को कहा। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) जितना दावा करती है, अगर उतनी ही ईमानदार है तो चुनावी चंदे से जुटाई गई धनराशि का खुलासा करे।

उन्होंने कहा, “अगर वे केंद्रीय एजेंसियों के तथाकथित दुरुपयोग से परेशान हैं, तो इसके खिलाफ अदालत जा सकते हैं। अगर टीएमसी देश की सबसे ईमानदार पार्टी होने का दावा करती है, तो उसे चुनावी चंदे के माध्यम से प्राप्त धन का विवरण देना चाहिए।” टीएमसी ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा ने चुनावी चंदे के जरिए सबसे ज्यादा पैसा जुटाया है।

राज्य की वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा, “विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन, भाजपा और शुभेंदु अधिकारी जैसे नेताओं को एक बात याद रखनी चाहिए - एजेंसी राज ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा। वे चुनावी चंदे से प्राप्त धन का ब्योरा जारी क्यों नहीं कर रहे हैं? चंदे के जरिए सबसे ज्यादा धन भाजपा को मिला है।

प्रमुख खबरें

Apple-Broadcom की 30 अरब डॉलर की Mega Deal, USA में बनेंगी 15 अरब 5G चिप्स

होर्मुज में बड़ा बवाल, कूदी भारत की नौसेना, युद्ध के बीच 15 भारतीयों का रेस्क्यू!

85 सैन्य ठिकाने फोड़ दिए, ईरान ने अमेरिका से तुरंत लिया तगड़ा इंतकाम!

ED का TMC पर बड़ा एक्शन, PMLA के तहत ₹440 करोड़ वाले Bank Accounts फ्रीज किए