लोजपा के रुख से भाजपा नाराज, कहा- NDA में वही रहेंगे जो नीतीश के नेतृत्व को स्वीकार करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2020

पटना। भाजपा ने मंगलवार को लोजपा के रुख से असहमति व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता हैं और उन्हीं के नेतृत्व में बिहार में गठबंधन आगे बढ़ रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ भाजपा बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व को पूरी तरह से स्वीकार करती है। राजग गठबंधन में वही रहेगा जो नीतीश कुमार के नेतृत्व को बिहार में स्वीकर करेगा।’’ जायसवाल का यह बयान ऐसे समय में आया है जब रविवार को लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा) ने स्पष्ट कर दिया था कि वह बिहार में आसन्न विधानसभा चुनाव जदयू के साथ नहीं लड़ेगी। लोजपा नेता चिराग पासवान ने कहा था कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में नहीं लड़ेगी। चिराग ने साथ ही यह भी कहा था कि लोजपा की भाजपा से कोई कटुता नहीं है और बिहार चुनाव के बाद भाजपा के साथ लोजपा खड़ी रहेगी। बहरहाल, भाजपा नेता संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिये भाजपा पूरा प्रयास करेगी। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने दो चरण के 40 से अधिक उम्मीदवार तय किये, जल्द जारी हो सकती है सूची

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता हैं और उन्हीं के नेतृत्व में बिहार में गठबंधन की सारी बातें हो रही हैं। जायसवाल ने दावा किया कि नीतीश कुमार 3/4 बहुमत के साथ पुन: बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या उनका आशय लोजपा को राजग से बाहर करने के संबंध में है, भाजपा नेता ने कोई जवाब नहीं दिया।

प्रमुख खबरें

प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर Supreme Court के निर्देश, वकीलों ने बताई पूरी बात

Dabur और Marico की बिक्री में डबल डिजिट ग्रोथ का अनुमान, लागत से मुनाफा प्रभावित

PM Narendra Modi ने IIT Madras के सुधा गोपालकृष्णन Brain Centre का लिया जायजा

India के खिलाफ ODI सीरीज में कमल और मंडला डिजाइन वाली विशेष Jersey पहनेगा New Zealand