महाराष्ट्र विधान परिषद उपचुनाव के लिए BJP ने घोषित किए तीन उम्मीदवार, Devendra Fadnavis का ये करीबी भी है उम्मीदवारों में से एक

By एकता | Mar 16, 2025

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। भाजपा ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए नागपुर के पूर्व मेयर और फडणवीस के करीबी संदीप दिवाकर राव जोशी, राज्य भाजपा इकाई के महासचिव संजय किशनराव केनेकर और पूर्व विधायक दादाराव यादवराव केचे के नामों की घोषणा की है। बता दें, राज्य विधान परिषद की पांच सीटों के लिए 27 मार्च को उपचुनाव होने वाले हैं।

नवंबर 2024 के विधानसभा चुनाव में पांच विधान पार्षदों की जीत के कारण उपचुनाव की जरूरत पड़ी है। विधानसभा में पहुंचे विधान पार्षदों में से तीन भाजपा से हैं, जबकि एक-एक विधायक शिवसेना और राकांपा से हैं। तीनों ही दल राज्य में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ का हिस्सा हैं।

इसे भी पढ़ें: Bihar Police की बड़ी कार्रवाई, Tej Pratap Yadav के बॉडीगार्ड को ड्यूटी से हटाया, ट्रैफिक पुलिस ने आरजेडी नेता का काटा चालान

27 मार्च को होगा मतदान

नामांकन दाखिल किए जाने की अंतिम तिथि 17 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच की अंतिम तिथि 18 मार्च है, जबकि उम्मीदवार 20 मार्च को अपना नाम वापस ले सकते हैं। 27 मार्च को मतदान होगा, जिसमें विधायक निर्वाचक मंडल का हिस्सा होंगे।

विधान परिषद सदस्यों का यह उपचुनाव 288 सदस्यीय विधानसभा में विधायक कोटे से हो रहा है। भाजपा के पास 132, शिवसेना के पास 57 और राकांपा के पास 41 विधायक हैं। इससे निचले सदन में उनकी प्रभावशाली उपस्थिति को देखते हुए वे आसानी से सभी पांच सीट जीत सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Red Sea Indian Boat incident | लाल सागर में फंसी भारतीय नागरिकों की नौका... यमन दूतावास की त्वरित कार्रवाई और क्षेत्रीय तनाव की पूरी कहानी

Tibet में 7.0 तीव्रता के Earthquake से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत और 54 घायल

Asian Para Games में Nitesh Kumar और नवीन ने जीते बैडमिंटन स्वर्ण पदक

Rajasthan Panchayat Election के पहले चरण में 63 फीसदी वोटिंग दर्ज