भाजपा ने राज्यसभा चुनावों के लिए 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, दो निर्दलीय का भी करेगी समर्थन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनावों के लिए 22 उम्मीदवारों की घोषणा की है और पार्टी ने राजस्थान तथा हरियाणा में एक-एक निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन करने का फैसला किया है। राज्यसभा चुनावों के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की सूची में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमण के नाम शामिल हैं। हालांकि, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के अलावा विनय सहस्त्रबुद्धे तथा ओ पी माथुर जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम नहीं हैं। शुरूआत में, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के नाम का सूची में शामिल नहीं किये गये लोगों में गलती से उल्लेख किया गया था। राज्यसभा का उनका मौजूदा कार्यकाल 2024 तक है। 

प्रमुख खबरें

Harmanpreet Kaur ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, Smriti Mandhana संभालेंगी कमान

बीआरएस नेता की गिरफ्तारी पर भड़के KT Rama Rao, Rahul Gandhi पर साधा निशाना

Uruguay ने अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मैच में India को 6-1 से हराया

PM Narendra Modi ने ITLA गठन और SME वृद्धि कोष को बताया अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा कदम