BJP ने विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, हिमाचल में कांग्रेस के सभी 6 बागियों पर जताया भरोसा

By अंकित सिंह | Mar 26, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने उन सभी छह अयोग्य विधायकों को हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है, जो पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। 13 राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, जिनमें हिमाचल प्रदेश की छह सीटें भी शामिल हैं, जहां कांग्रेस विधायकों को बगावत के कारण अयोग्य ठहराया गया था, 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनावों के साथ होंगे।

ये सभी नेता 23 मार्च को बीजेपी में शामिल हुए थे। इन नेताओं ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव बिंदल की उपस्थिति में पूर्व विधायक पार्टी में शामिल हुए। इन पूर्व विधायकों का पार्टी में स्वागत करते हुए ठाकुर ने कहा कि उनकी उपस्थिति से भाजपा और मजबूत होगी। उन्होंने राज्य में कांग्रेस सरकार पर अपने वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया जिससे लोगों के बीच आक्रोश है। ठाकुर ने कहा कि इन नेताओं ने हाल में हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन किया था जो कांग्रेस के खिलाफ ‘‘जन आक्रोश’’ को दर्शाता है। 

इसे भी पढ़ें: महुआ मोइत्रा के लिए आसान नहीं 2024 की राह, कृष्णानगर सीट पर बीजेपी ने चल दिया ट्रंप कार्ड

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 16 मार्च को दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 26 विधानसभा क्षेत्र हैं जहां उपचुनाव होने हैं। ये बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु में हैं।

प्रमुख खबरें

Fashion Tips: Office Meeting हो या Dinner Date, ये 5 ट्रेंडी बैग्स आपके स्टाइल में लगा देंगे चार चांद

H-1B Visa पर भारी शुल्क से नौकरियां बाहर जाने की आशंका, FIIDS ने चेताया

Mayawati की Hijab विवाद पर नसीहत: Ambedkar का संविधान सबको समान अधिकार देता है

Pakistan के PIMS Hospital में आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका