भाजपा ने गुजरात में राज्यसभा की दो सीटों के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2021

अहमदाबाद। भाजपा ने गुजरात में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की मंगलवार को घोषणा की। इन सीटों के लिए एक मार्च को चुनाव होगा। राज्य भाजपा के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश अनावडिया और एक कूरियर कंपनी के संस्थापक-अध्यक्ष राम मुकारिया उपचुनाव लड़ेंगे। बनासकांठा जिले से पार्टी के वरिष्ठ नेता अनावडिया 2014-17 के बीच गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम के निदेशक रह चुके हैं। मुकारिया ने कहा कि वह चार दशक से अधिक समय तक पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे है।

इसे भी पढ़ें: संजय राठौड़ के मंत्री पद के बारे में महाराष्ट्र सरकार फैसला करेगी : संजय राउत

कोविड-19 से संबंधित दिक्कतों के कारण पटेल और भारद्वाज का निधन पिछले साल क्रमश: 25 नवम्बर और एक दिसम्बर को हुआ था। निर्वाचन आयोग के अनुसार इन दोनों सीटों के लिए एक मार्च को अलग-अलग चुनाव होंगे और मतों की गिनती उसी दिन शाम को होगी। गुजरात विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के क्रमश: 111 और 65 विधायक हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi का ऐलान: Make in India का अगला चरण अब Semiconductor क्रांति, विकसित भारत का रोडमैप

Round of 16 में Portugal, पर Ibrahimovic ने Ronaldo की भूमिका पर सवाल उठाए: सिर्फ नाम पर खेल रहे

विदेशी महिलाओं से Gang-Rape: Deputy PM Ishaq Dar का पोता गिरफ्तार, Pakistan की दुनिया भर में हुई फजीहत।

Bihar के लाल Vaibhav Sooryavanshi का Team India में डेब्यू, सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड