बिहार विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने दो उम्मीदवारों की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2022

पटना। भाजपा ने बिहार विधान परिषद की सात सीटों पर हो रहे द्विवार्षिक चुनाव के लिए बुधवार को अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा की। बिहार प्रदेश भाजपा मुख्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी ने हरि सहनी जी एवं अनिल शर्मा जी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बिहार में भाजपा के साथ सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने इस चुनाव के लिए मंगलवार को अफाक अहमद और रवींद्र कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी बनाने की घोषणा की थी।

इसे भी पढ़ें: बिहार : नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग लड़की से बस में सामूहिक दुष्कर्म, चालक सहित चार गिरफ्तार

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने अपने तीन उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है जिनमें से सभी ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। गौरतलब है कि नौ जून को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा