हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने लोगों से पांच अगस्त को दीये जलाने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2020

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भाजपा की इकाई ने शुक्रवार को राज्य के लोगों से पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन के मौके पर दीये जलाने की अपील की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने यहां अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने राम जन्मभूमि संघर्ष में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है जिसके फलस्वरूप राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। शिमला से सांसद कश्यप ने कहा कि भूमिपूजन के अवसर पर वह राज्य के लोगों से अपील करते हैं कि वे अपने घरों और अन्य इमारतों में दीये जलाएं। राज्य में अनुसूचित जाति समुदाय से पहले भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी प्राथमिकता 2022 के चुनाव में पार्टी को सत्ता में बनाए रखने की है। 22 जुलाई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किए गए कश्यप ने बुधवार को पदभार संभाला। उन्हें राजीव बिंदल के स्थान पर प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। बिंदल ने नियुक्ति के पांच महीने के भीतर इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि भ्रष्टाचार के एक मामले में उनका नाम आया था। 

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट से केंद्र को लगा जोर का झटका धीरे से

सरकारी गोपनीयता अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में पूर्व पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

Amethi LokSabha Election: यादगार होगी स्मृति ईरानी की जीत!

Top 7 news of the week: अंतरिम बेल पर चुनाव प्रचार करते केजरीवाल, CM आवास में मारपीट के आरोप लगाती स्वाति मालीवाल