सरकारी गोपनीयता अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में पूर्व पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2024

जम्मू। एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी को हाल में प्रकाशित अपनी पुस्तक में संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक मोहम्मद असलम शेख को शुक्रवार देर रात जम्मू शहर के गांधी नगर इलाके में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। 

उन्होंने बताया कि शेख 1986 में सहायक उप-निरीक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे और पिछले साल सेवानिवृत्त हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने एक पुस्तक प्रकाशित की, जिसमें प्रथम सूचना रिपोर्ट की प्रतियां और अन्य संवेदनशील जानकारी थीं और ये सरकारी गोपनीयता अधिनियम का उल्लंघन है।

प्रमुख खबरें

Sir Dorabji Tata Trust ने दी 150 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी, Noel Tata रहे मौजूद

MEA Press Briefing: Quad, Nepal, US, Bangladesh, Trump-Putin-Xi Meeting संबंधी मुद्दों पर भारत ने दिया दोटूक जवाब

Supreme Court ने Central Secretariat Library शिफ्टिंग का मामला CJI के समक्ष भेजने को कहा

Supreme Court ने केंद्र से पूछा, क्या करीबी रक्त संबंधियों में विवाह पर कानून जरूरी है