अनुराग ठाकुर को पार्टी ने दी नई जिम्मेदारी, लोकसभा में मुख्य सचेतक बने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2018

नई दिल्ली। भाजपा ने आज हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर को लोकसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया । पार्टी सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी। अनुराग ठाकुर मुख्य सचेतक के पद पर राकेश सिंह का स्थान लेंगे जिन्हें हाल ही में मध्यप्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। ठाकुर लोकसभा में चर्चा के दौरान विभिन्न विषयों पर पुरजोर तरीके से पार्टी की बात रखते रहे हैं । वे भाजपा जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

 

भारतीय जनता पार्टी से सम्बद्धता रखने वाले एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। अनुराग 2009 के उपचुनाव एवं 2014 के आम चुनावों में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। वह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं।

अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मौजूदा अध्यक्ष हैं। 25 साल की उम्र में अनुराग हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने। वह भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी द्वारा अखिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA