भाजपा ने वी सतीश को संगठक और सौदान सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा ने बृहस्पतिवार को संगठन स्तर पर अहम बदलाव करते हुए पार्टी के संयुक्त महासचिव (संगठन) वी. सतीश को नवसृजित पद ‘संगठक’ पर नियुक्त किया जबकि सौदान सिंह को पार्टी उपाध्यक्ष बनाया गया है। संयुक्त सचिव (संगठन) शिव प्रकाश इसी पद पर बने रहेंगे लेकिन उनकी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। भाजपा ने एक बयान जारी कर इन नियुक्तियों की जानकारी दी। प्रकाश पहले उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पार्टी का कामकाज देखते थे लेकिन अब वह मध्यपद्रेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में पार्टी गतिविधियों को देखेंगे। सतीश अब पार्टी के संसदीय कार्यालय, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बीच समन्वय को देखेंगे और पार्टी के विशेष संपर्क कार्यक्रम की जिम्मेदारी निभाएंगे। 

प्रमुख खबरें

TMC Martyrs Day: कोलकाता में ममता बनर्जी की बड़ी रैली, दिल्ली में बागी NCPI सांसदों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Balochistan Missing Persons: 6300 दिनों से जारी Protest के बीच गायब हुए दो और युवा, Pakistan सरकार पर बढ़ा भारी दबाव

ईरान का बड़ा पलटवार: Jordan में F-15 और Bahrain में Amazon Data Center तबाह, US Bases पर भीषण हमला

Jantar Mantar Violence: 120 पुलिसकर्मी घायल, DCP Anand Mishra बोले- जांच के लिए SIT गठित