'ऑपरेशन लोटस' पूरे देश में चल रहा है, बीजेपी ने AAP से पूछा- अगर आपकी नीति इतनी अच्छी तो क्यों बंद हुईं दुकानें?

By अभिनय आकाश | Aug 25, 2022

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के द्वारा बुधवार को संसदीय समिति की बैठक ली गई थी, जिसमें गुरुवार सुबह 11 बजे पार्टी के सभी विधायकों के साथ एक अहम बैठक लेने का निर्णय लिया गया था। आप विधायक अतिशी मार्लेना ने आरोप लगाया है कि बीजेपी दिल्ली की सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है. हमारे विधायकों को पैसे का ऑफर दिया जा रहा है और उन्हें धमकी दी जा रही है। अब पूरे मामले पर बीजेपी की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। बीजेपी ने कहा कि हमें आम आदमी पार्टी की सरकार तोड़ने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही बीजेपी की तरफ से सत्येंद्र जैन को लेकर भी निशाना साधा गया है। 

इसे भी पढ़ें: CM केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दी 97 नई ई-बसों की सौगात, कहा- 11 महिलाओं को बस ड्राइवर की जिम्मेदारी दी

विधायकों को ‘‘लुभाने’’ की भाजपा की कोशिश पर चर्चा के लिए अरविंद केजरीवाल के आवास में ‘आप’ विधायकों की बैठक समाप्त हुई। ‘आप’ के सभी विधायकों से संपर्क किया गया था, अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक में 53 विधायक मौजूद थे। केजरीवाल के आवास पर हो रही बैठक में पहुंचे तिमारपुर से आप विधायक दिलीप पांडेय ने दावा किया है कि 40 विधायकों को तोड़ने की कोशिश हुई।  

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra