भाजपा ने भूमिहारों और ब्राह्मणों को राज्यसभा और विधान परिषद में ज्यादा प्रतिनिधित्व का किया वादा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2019

पटना। प्रभावशाली अगड़ी जातियों के कुछ नेताओं की बगावत से चिंतित भाजपा ने बिहार में शुक्रवार को ‘‘भूमिहारों और ब्राह्मणों’’ को बाद में राज्यसभा और विधान परिषद में ज्यादा प्रतिनिधित्व का वादा किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इस संबंध में घोषणा की। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी पी ठाकुर, वाल्मीकिनगर से सांसद सतीश चंद्र दुबे और विधान परिषद सदस्य सच्चिदानंद राय भी इस संवाददाता सम्मेलन में मौजूद थे।

यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने हमारे साथियों को आश्वासन दिया है कि भूमिहार और ब्राह्मण जातियों के सदस्यों से संबंधित उचित प्रतिनिधित्व के बारे में उनकी चिंताओं पर ध्यान दिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस समय अब उम्मीदवार बदलना संभव नहीं है लेकिन राज्यसभा और विधाऩ परिषद के चुनावों में जरूरी कदम उठाए जाएंगे।’’

प्रमुख खबरें

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !