बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ जारी है भाजपा का हल्ला बोल, कार्यकर्ताओं पर हुए हमले को लेकर जांच कमेटी गठित

By अंकित सिंह | Sep 16, 2022

पश्चिम बंगाल में भाजपा जबरदस्त तरीके से ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। पिछले दिनों भाजपा की ओर से नबन्ना रैली निकाली गई थी। इस दौरान जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। हालांकि, कई जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई। भाजपा का आरोप है कि ममता बनर्जी ने पुलिस को हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक्शन के लिए खुली छूट दे रखा है। भाजपा ने यह भी कहा है कि ममता बनर्जी विरोध की आवाज को दबाना चाहती है। इसलिए वह पुलिस का इस्तेमाल कर रही हैं। भाजपा के मुताबिक उसके कई कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं। एक बार फिर से आज भी भाजपा पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ हल्ला बोल की तैयारी में है।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल नबन्ना अभियान: ममता सरकार के खिलाफ बीजेपी का आक्रोश, HC ने गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट | जानें बड़ी बातें

वहीं, भाजपा ने पूरे घटना की जांच के लिए 5 सदस्य टीम को गठित किया है। इसमें भाजपा सांसद और पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल, कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर, अपराजिता सारंगी, सुनील जाखड़ और समीर उरांव शामिल हैं। यह कमेटी भाजपा के नबन्ना चलो अभियान के दौरान हुई हिंसा के मध्य नजर जेपी नड्डा द्वारा गठित की गई है जो पश्चिम बंगाल में घटनास्थल का दौरा करेगी और घटना से जुड़ी जानकारी एकत्रित करने के बाद नेतृत्व के समक्ष पेश करेगी। 

प्रमुख खबरें

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया