ममता के खिलाफ भाजपा हुई हमलावर, कहा- संविधान से चलता है भारत, तानाशाही से नहीं

Syed Zafar Islam
Twitter @ BJP
अंकित सिंह । Sep 15 2022 5:55PM

सैयद जफर इस्लाम ने दावा किया कि आज बंगाल की जनता रो रही है। क्योंकि जो बंगाल का सपना था सोनार बंगाल देखने का, आज जनता लाचार बंगाल देख रही है। कानून व्यवस्था बिल्कुल ठप है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ममता जी, ये भारत है संविधान से चलता है, तानाशाही से नहीं चलता।

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ आसपास जबरदस्त तरीके से हमलावर है। कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर ममता सरकार के खिलाफ भाजपा लगातार हल्ला बोल कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा ने पिछले दिनों एक नबन्ना अभियान किया था। इस दौरान भाजपा और बंगाल पुलिस के बीच कई जगह झड़प देखने को मिली। अब खबर के मुताबिक भाजपा पश्चिम बंगाल में सभी थानों का घेराव करने जा रही है। इन सब के बीच आज दिल्ली में भाजपा ने जबरदस्त तरीके से ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा। भाजपा नेता सैयद जफर इस्लाम ने आरोप लगया कि ममता बनर्जी भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ शांतिपूर्ण मार्च को दबाने की कोशिश कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: ममता राज में कानून विहीन हुआ बंगाल, लोकतांत्रिक अधिकारों का हो रहा दमन: भाजपा

सैयद जफर इस्लाम ने दावा किया कि आज बंगाल की जनता रो रही है। क्योंकि जो बंगाल का सपना था सोनार बंगाल देखने का, आज जनता लाचार बंगाल देख रही है। कानून व्यवस्था बिल्कुल ठप है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ममता जी, ये भारत है संविधान से चलता है, तानाशाही से नहीं चलता। बंगाल की जनता देख रही है, इसका हिसाब देना होगा। अनिर्बान गांगुली ने कहा कि ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बार 'गोली मरना' (शूट) शब्दों का इस्तेमाल किया। उसने कहा कि वह पुलिस की जगह होता तो सिर में गोली मार देता। उन्होंने आरोप लगया कि ममता बनर्जी और उनके भतीजे की फासीवादी मानसिकता है और उन्हें संविधान की कोई परवाह नहीं है। वे किसी भी लोकतांत्रिक विरोध को बर्दाश्त नहीं कर सकते।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल नबन्ना अभियान: ममता सरकार के खिलाफ बीजेपी का आक्रोश, HC ने गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट | जानें बड़ी बातें

अनिर्बान गांगुली ने साफ तौर पर कहा कि एक निर्वाचित सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों को सिर में गोली मार दी होगी। यह पश्चिम बंगाल की स्थिति का सार है। वहीं, भाजपा सांसद सौमित्र खान ने कहा कि अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में नई तृणमूल कांग्रेस ने माफिया पार्टी होने के नाते अपना असली चेहरा दिखाया है। अगर कोयला घोटाला, एसएससी घोटाला और गौ तस्करी जैसे भ्रष्टाचार के घोटालों का पता लगाया जा रहा है, तो युवा इसका विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि ममता पुलिस का इस्तेमाल कर रही हैं, और उन्होंने बंगाल सरकार के खिलाफ मार्च कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला करने के लिए 1,000 टीएमसी कार्यकर्ताओं को अपनी पोशाक दी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़