BJP का AAP पर वार, वीरेन्द्र सचदेवा बोले- सिर्फ चेहरा बदला हे, सरकार का चरित्र नही बदला

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 21, 2024

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने मुख्य मंत्री आतिशी के शपथ ग्रहण पर उन्हे शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वह एक मंत्री के रूप में असफल रही हैं और दिल्ली वालों को आगे उनकी सरकार से भी कोई उम्मीद नही है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आतिशी के मुख्य मंत्री बनने से सिर्फ चेहरा बदला हे, सरकार का चरित्र नही बदला है और सरकार वो ही है तो भ्रष्टाचार, अक्रमणयता, आरजकता भी बदस्तूर जारी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: CM Atishi को मनोज तिवारी ने लिखा पत्र, पूछा- क्यों वापस ली गई शराब नीति, कितने का हुआ नुकसान?

दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में हर शनिवार को लगेगा जनता दरबार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के निर्देश पर आज से प्रदेश कार्यालय में जनता दरबार शुभारंभ किया गया है जिसमें प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा एवं दिल्ली भाजपा के सांसद लोगों के मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को समाधान करने का प्रयास करेंगे। वीरेन्द्र सचदेवा ने आज से शुरु हुआ जनता दरबार भाजपा की कार्यशैली का भाग है। जनसेवा और जनता की समस्या का समाधान करवाना ही हमारी पहली प्राथमिकता होती है और आपने देखा होगा कि कैसे हमारे सांसद बरसात के दिनों में सड़कों पर उतरकर मदद करते हैं।

प्रमुख खबरें

Microsoft में फिर चली छंटनी की तलवार, Xbox और Sales विभाग से 4800 Employees निकाले गए

Virat Kohli के Test Retirement पर बोले Kapil Dev- यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया

Ishan Kishan का बड़ा खुलासा, बोले- England के खिलाफ उन दो Free Hit ने हमसे छीन लिया पूरा Match.

Cristiano Ronaldo ने Retirement की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप, कहा- फैसला मैं खुद करूंगा