कांग्रेस की रैली पर बीजेपी का हल्ला बोल, दर्जनों नेता बेल पर बाहर, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

By अभिनय आकाश | Sep 04, 2022

महंगाई के खिलाफ आज दिल्ली में कांग्रेस की हल्ला बोल रैली हुई। जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और पीएम मोदी को जमकर निशाने पर लिया। इसके साथ ही बीजेपी और आरएसएस पर नफरत की राजनीति करने का आरोप भी लगाया। जिसके जवाब में बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल गांधी और सोनिया गांधी को निशाने पर लिया। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस की रैली को परिवार बचाओ रैली करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दर्जनों नेता बेल पर बाहर हैं। राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड केस में आरोपी हैं। सोनिया और राहुल दोनों जमानत पर बाहर हैं। बीजेपी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होती रहेगी।

बीजेपी नेता ने कहा कि राहुल गांधी के भाषण में नफरत नजर आई। राहुल गांधी ने न्याय व्यवस्था पर भी हमला किया। भारत की न्यायपालिका सबसे सशक्त है। कांग्रेस सिर्फ परिवार के दो सदस्यों की पार्टी है। कांग्रेस में राहुल-सोनिया ही केवल अध्यक्ष रहते हैं। कांग्रेस में तीसरा व्यक्ति अध्यक्ष नहीं बन सकता। मीडिया को बिका बताने वाला नेता नहीं हो सकता। कांग्रेस ने न्यायपालिका और मीडिया दोनों का अपमान किया। पीएम की अगुवाई में अर्थव्यवस्था मजबूत है। आज भारत की अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर है। कांग्रेस के समय देश की अर्थव्यवस्था बेहाल थी। 

प्रमुख खबरें

Travel Tips: Switzerland on a Budget? ये 4 Indian Destinations देंगे आपको यूरोप जैसी हसीन वादियों का अनुभव

Sansad Diary: FCRA Bill JPC को भेजा गया, विपक्ष के हंगामे के बीच कई बिल पारित

इधर एक रक्षा समझौता कर उछल रहा पाकिस्तान, उधर मोदी की Defence Diplomacy ने बिछा दिया रणनीतिक सुरक्षा का जाल

जाँच समिति ने खोल कर रख दिये सारे राज, नकदी कांड में पूर्व जज Yashwant Varma पर तीनों आरोप साबित हुए