Rahul Gandhi पर BJP का वार, रविशंकर प्रसाद ने पूछा- सत्य और अहिंसा में विश्वास करना लोगों को अपमानित करना है?

By अंकित सिंह | Mar 23, 2023

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल किया है कि सत्य और अहिंसा में विश्वास करना लोगों को अपमानित करना है? दरअसल, मोदी उपनाम मामले में सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी की दो साल की सजा सुनाई। हालांकि, राहुल को बेल भी मिल गई। इसको लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है। इन सब के बीच भाजपा ने राहुल गांधी पर प्रहार किया है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राहुल गांधी जी को सूरत की एक कोर्ट ने मानहानि के मामले में 2 साल की सजा दी है। कांग्रेस पार्टी बहुत कुछ कह रही है लेकिन ये नहीं बता रही है कि राहुल गांधी ने कहा क्या? राहुल गांधी ने कर्नाटक में 2019 की चुनावी रैली में कहा था... सारे चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?

इसे भी पढ़ें: Bihar: भाजपा के नए 'सम्राट' बने 'चौधरी', नीतीश को टक्कर देने के लिए पार्टी ने खेला बड़ा दांव

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि खड़गे साहब ने आज कहा कि कोर्ट के फैसले को बार-बार बदला गया है। कांग्रेस पार्टी कोर्ट में विश्वास नहीं करती है। क्या ये न्यायपालिका को भी अपनी जेब में रखना चाहती है? दरअसल, सूरत ज़िला कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को दोषी करार दिए जाने पर  राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्हें ज़मानत मिल गई है।ये(BJP) लोग पहले जज को बदलते गए,हमें अंदाज़ा लग रहा था लेकिन हम कानून में विश्वास रखने वाले लोग हैं। कानून के तहत ही हम लड़ेंगे। 

प्रमुख खबरें

World Cup Quarter Final से पहले England को तगड़ा झटका, दो मैच विनर खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!

डील कराने वाले कतर ने ही कर दी गद्दारी, ईरान ने फिर घुसकर मचाई तबाही

Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, Lords में 300वां इंटरनेशनल मैच खेल सबसे युवा भारतीय महिला बनीं

Shraddha Walkar Case: तिहाड़ जेल में MA की परीक्षा देगा आफताब, Court ने रद्द की 20 जुलाई की सुनवाई