किसान आंदोलन की पुरानी तस्वीर ट्वीट करने पर बोली बीजेपी, देश में जब भी झूठ की राजनीति होती है, राहुल गांधी का हाथ होता है

By अभिनय आकाश | Sep 06, 2021

राहुल गांधी ने किसान आंदोलन को लेकर एक तस्वीर ट्वीट की ती जिसको लेकर बीजेपी ने उन पर निशाना साधा है। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉनफ्रेंस करते हुए पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी पुरानी तस्वीर के जरिये भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ अब एफआईआर तक नौबत जा रही है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि अपने संगठन को आगे नहीं बढ़ाना, अपने संगठन को अध्यक्ष विहीन रखना, परिश्रम नहीं करना और दूसरे के कंधों पर बंदूक रखकर चलाने का प्रयास करना राहुल गांधी जी की आदत बन चुका है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यध राहुल गांधी ने यूपी के मुजफ्फरनगर में हुए किसानों के महापंचायत के बाद आंदोलनकारी किसानों के समर्थन करते हुए ट्वीट किया था कि भारत का भाग्य विधाता डटा हुआ है और निडर है। इसके साथ ही उन्होंने किसान महापंचायत की भीड़ की एक तस्वीर भी ट्वीट की थी।  

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश