कहर ढा रहा है ईरान...जंग के बीच UAE ने मिलाया भारत को फोन, होर्मुज पर हो गया बड़ा खेल!

By अभिनय आकाश | Mar 18, 2026

ईरान इजराइल जंग के बीच भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहायन से फोन पर बात की। इस बातचीत की शुरुआत भले ही ईद की शुभकामनाओं से हो लेकिन जल्द ही मुद्दा सुरक्षा और क्षेत्रीय तनाव पर आ गया। पीएम मोदी ने साफ तौर पर यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और कहा कि बेगुनाह लोगों की जान जाना और नागरिक ढांचे को नुकसान पहुंचाना किसी भी हालत में स्वीकार नहीं। इस बातचीत के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट भी किया। जहां उन्होंने लिखा कि मैंने अपने भाई मोहम्मद बिन जायद जो यूएई के राष्ट्रपति हैं उनसे बात की और उन्हें अग्रिम ईद की शुभकामनाएं दी। हमने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। मैंने यूएई पर हुए सभी हमलों की भारत द्वारा कड़ी निंदा दोहराई। जिनमें निर्दोष लोगों की जान गई और नागरिक ढांचे को नुकसान पहुंचा। हमने स्टेट ऑफ हु्मरस के माध्यम से सुरक्षित और निर्बात नौवाहन सुनिश्चित करने के महत्व पर सहमति जताई। हम क्षेत्र में शांति सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। इस बातचीत का सबसे बड़ा मुद्दा रहा स्टेट ऑफस। 

इसे भी पढ़ें: 12,000,000,000 डॉलर! Iran की तबाही में अमेरिका ने इतने पैसे फूंक दिए

दोनों नेताओं ने माना कि इस समुद्री रास्ते से जहाजों की सुरक्षित और बिना रुकावट आवाजाही बेहद जरूरी है। क्योंकि यही रास्ता दुनिया की बड़ी तेल सप्लाई का केंद्र है और अगर यहां कोई रुकावट आती है तो उसका असर सीधे ग्लोबल इकॉनमी पर पड़ सकता है। ऐसे में भारत और यूएई दोनों इस बात पर सहमत हैं कि इस क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। दरअसल हालात इसलिए भी गंभीर हैं क्योंकि 28 फरवरी के बाद से तनाव तेजी से बढ़ा। अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद ईरान की तरफ से जवाबी कारवाई शुरू की गई। ईरान के हमले में दुबई को भी नुकसान हुआ। पूरे गल्फ क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाएं बढ़ गई। यूएई ने अब तक 1500 से ज्यादा ड्रोन इंटरसेप्ट किए हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि खतरा कितना बड़ा है। दुबई में धमाकों की आवाजें सुनाई देना और कुछ समय के लिए एयर स्पेस बंद करना इस तनाव की गंभीरता को दिखाता है। 

इसे भी पढ़ें: Middle East War 2026 | पश्चिम एशिया में महायुद्ध: खाड़ी देशों पर ईरानी मिसाइलों की बौछार, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतरा

भले ही बाद में हालात नियंत्रित कर लिए गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बीच भारत का रुख भी साफ नजर आ रहा है। सिर्फ स्थिति पर नजर नहीं रख रहा बल्कि अपने रणनीतिक साझेदारों के साथ लगातार संवाद में है। इस बातचीत से यह भी साफ हो गया कि भारत और यूएई के रिश्ते सिर्फ आर्थिक या औपचारिक नहीं बल्कि सुरक्षा और स्थिरता जैसे मुद्दों पर भी मजबूत है।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन