DK Suresh को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हुई BJP, रविशंकर प्रसाद बोले, राहुल-सोनिया गांधी सहित इंडिया गठबंधन के नेता चुप क्यों?

By अंकित सिंह | Feb 02, 2024

डीके सुरेश के बयान को लेकर भाजपा अब कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के डिप्टी सीएम के भाई और सांसद डीके सुरेश ने कहा है कि बजट के दौरान कर्नाटक को भेदभाव का सामना करना पड़ता है। इसलिए, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, उन्होंने एक अलग राष्ट्र की मांग कर दी है। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' पर हैं, वहीं कांग्रेस के एक सांसद भारत को बांटने की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी ने अभी तक इस बयान की निंदा करते हुए कोई बयान नहीं दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे भी इस मुद्दे पर चुप हैं। 

भाजपा सांसद ने कहा कि डीके सुरेश ने जो भी बोला है वो भारत के संविधान के हर प्रावधान का उल्लंघन है, उनको एक मिनट भी सांसद रहने का अधिकार नहीं है। अब सोनिया गांधी और राहुल गांधी बताएं कि क्या आप माफी मांगेगे, डीके सुरेश को सस्पेंड करेंगे? उन्होंने कहा कि 2009-14 में मनमोहन सिंह सरकार के दौरान, कर्नाटक के लिए कर हस्तांतरण 53,396 करोड़ रुपये था। वहीं, पीएम मोदी के राज में 2014-19 के दौरान यह 1.35 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। डीके सुरेश किस भेदभाव की बात कर रहे हैं?

इसे भी पढ़ें: Maharashtra में कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका? मिलिंद देवड़ा के बाद अब इस बड़े मुस्लिम फेस को लेकर तेज हुई चर्चा

‘एक अलग राष्ट्र की मांग उठाने के लिए दक्षिणी राज्यों के मजबूर होने’ संबंधी एक कांग्रेस सांसद के बयान पर सरकार ने शुक्रवार को मुख्य विपक्षी पार्टी से माफी मांगने और अपने सदस्य पर कार्रवाई करने को कहा। इसके साथ ही उसने लोकसभा अध्यक्ष से इस मुद्दे को सदन की आचार समिति को भेजने का अनुरोध किया। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कहा कि कांग्रेस सांसद डी के सुरेश ने बृहस्पतिवार को मीडिया के सामने दिए अपने बयान में ‘देश के विभाजन की बात’ की है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सांसद ने राजस्व और बजट आवंटन का झूठा आधार बनाकर देश के विभाजन की बात कही है। जोशी ने कहा कि कांग्रेस सांसद ने संविधान का और उसकी शपथ का भी अपमान किया है जिसकी वह घोर निंदा करते हैं। 

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi.

प्रमुख खबरें

RBI VRRR Auction: बैंकों की सुस्त प्रतिक्रिया से 7 लाख करोड़ की नीलामी हुई पस्त

Air India के लिए Cost Control और Safety सबसे अहम, टाउनहॉल में बोले N Chandrasekaran

Box Office पर तूफान बना HanuMan Ansh! 31वें दिन 22.75 करोड़ कमाकर रचा नया इतिहास, कुल कलेक्शन ₹122 करोड़ पार

ISRO को कमजोर करने की साजिश हो रही या भारत को Space Superpower बनने की रणनीति पर काम चल रहा?