Corruption खत्म करने के AAP के दावे पर भाजपा हुई हमलावर, कहा- भ्रष्टाचार के तालाब में गोते लगा रही केजरीवाल सरकार

By अंकित सिंह | Apr 08, 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात कर रहे हैं। वह पंजाब में जीत के बाद अब विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं और वहां पार्टी के अस्तित्व को खड़ा कर रहे हैं। इन सबके बीच में विभिन्न राज्यों में यह भी दावा कर रहे हैं कि दिल्ली के बाद पंजाब में आई भगवंत मान के सरकार ने भी भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया है। इसी को लेकर अब भाजपा ने भी अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। भाजपा ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर केजरीवाल के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को खोखला बताया है। इतना ही नहीं, हाल में ही दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के ऊपर हुई कार्रवाई को लेकर भी भाजपा लगातार केजरीवाल से सवाल पूछ रही हैं। एक ट्वीट में दिल्ली भाजपा ने दावा किया कि जानबूझकर केजरीवाल ने जनलोकपाल बिल अटकाया है और भ्रष्ट आप नेताओं को जेल जाने से बचाया है। एक और ट्वीट में भाजपा ने लिखा कि केजरीवाल के खास सत्येंद्र जैन का भ्रष्टाचार से है पुराना नाता। इसके साथ ही सत्येंद्र जैन के ऊपर की गई सीबीआई कार्रवाई के कुछ स्क्रीनशॉट भी डाले गए है। इसके साथ ही भाजपा ने एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में लिखा कि हद कर दी आपने करप्शन खत्म करने में भी किया भ्रष्टाचार। इसके साथ ही उसकी ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया। इस वीडियो में केजरीवाल10 दिन में भ्रष्टाचार खत्म करने के बाद कर रहे हैं, कहीं 16 दिन में तो कहीं 20 दिन में भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला