विवादित तमिल पादरी से राहुल की मुलाकात पर भाजपा हुई हमलावर, संबित पात्रा बोले- यह पहला मौका नहीं जब...

By अंकित सिंह | Sep 10, 2022

कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर तक जाएगी। राहुल गांधी की यह यात्रा शुरू में ही विवादों में आ गई है। दरअसल, राहुल गांधी ने जॉर्ज पोनैया से मुलाकात की थी। जॉर्ज पोनैया को विवादित पादरी माना जाता है। इस मुलाकात के दौरान भी जॉर्ज पोनैया को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि जीसस एकमात्र भगवान हैं। दूसरी कोई शक्ति नहीं है। हालांकि, जॉर्ज पोनैया पर इससे पहले भी हिंदू धर्म और देवी-देवताओं के अपमान के आरोप लग चुके हैं। उन्हें गिरफ्तार भी किया जा चुका है। अब भाजपा जॉर्ज पोनैया के साथ राहुल गांधी के मुलाकात को लेकर हमलावर हो गई है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस पर सवाल खड़े किए हैं।

इसे भी पढ़ें: मिशन 2024 को लेकर एक्शन में भाजपा, चुनावी प्रभारियों का किया ऐलान, जानें किन्हें मिली किस राज्य की जिम्मेदारी

पूनावाला ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि इस व्यक्ति को हिंदुओं के खिलाफ घृणा के लिए पहले भी गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने यह भी कहा था कि मैं जूते इसलिए पहनता हूं ताकि भारत माता की अशुद्धियां हमें दूषित न कर सकें।’ भारत जोड़ो, भारत तोड़ो प्रतीकों के साथ है। कांग्रेस की ओर से पलटवार किया गया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा की ‘हेट फैक्ट्री’ गांधी के संबंध में एक घटिया ट्वीट प्रसारित कर रही है। ऑडियो में जो कुछ भी रिकॉर्ड किया गया है, उससे इसका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिका कि यह भाजपा का विशिष्ट तुच्छ तरीका है। भारत जोड़ो यात्रा की सफल शुरुआत और लोगों द्वारा मिल रहे समर्थन को देखकर ये हताश हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर