मिशन 2024 को लेकर एक्शन में भाजपा, चुनावी प्रभारियों का किया ऐलान, जानें किन्हें मिली किस राज्य की जिम्मेदारी

JP Nadda and Amit Shah
ANI
अंकित सिंह । Sep 9 2022 6:38PM

भाजपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक महाराष्ट्र के दिग्गज नेता विनोद तावड़े को बिहार का प्रभारी बनाया गया है। बिहार में विनोद तावडे के साथ सह प्रभारी की भूमिका में सांसद हरीश द्विवेदी होंगे। ओम माथुर को छत्तीसगढ़ के जिम्मेदारी दी गई है जबकि नितिन नबीन सह प्रभारी होंगे।

2024 चुनाव को लेकर देश की राजनीतिक हलचल लगातार तेज होते दिखाई दे रही है। इन सबके बीच सत्तारूढ़ भाजपा ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। एक ओर जहां विपक्ष एकजुट होने की कोशिश कर रहा है तो वहीं भाजपा रणनीतिक तौर पर लगातार आगे बढ़ने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में 2024 चुनाव को लेकर भाजपा ने कई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी को नियुक्त किया है। भाजपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक महाराष्ट्र के दिग्गज नेता विनोद तावड़े को बिहार का प्रभारी बनाया गया है। बिहार में विनोद तावडे के साथ सह प्रभारी की भूमिका में सांसद हरीश द्विवेदी होंगे। ओम माथुर को छत्तीसगढ़ के जिम्मेदारी दी गई है जबकि नितिन नबीन सह प्रभारी होंगे। 

इसे भी पढ़ें: असम CM हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा में बड़ी चूक, मंच पर चढ़कर शख्स ने जबरन छीना माइक

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, लक्ष्मीकांत वाजपेयी झारखंड में जिम्मेदारी निभाएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को केरल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केरल में उनके साथ सह प्रभारी के रूप में डॉक्टर राधा मोहन अग्रवाल होंगे। केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में भी राधा मोहन अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मध्य प्रदेश में पी मुरलीधर राव को प्रभारी बनाया गया है जबकि सह प्रभारी के रूप में पंकजा मुंडे और रामशंकर कठेरिया होंगे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पंजाब में प्रभारी होंगे। उनके साथ सह प्रभारी नरिंदर सिंह रैना होंगे। तेलंगाना का प्रभारी तरुण चुग को बनाया गया है जबकि अरविंद मेनन सह प्रभारी होंगे। चंडीगढ़ की भी जिम्मेदारी विजय रूपाणी को सौंपी गई है। 

इसे भी पढ़ें: विपक्षी एकता पर सुशील मोदी बोले, सभी लोग मिल जाएंगे तो भी नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर पाएंगे

राजस्थान की जिम्मेदारी अरुण सिंह को दी गई है। त्रिपुरा में प्रभारी की भूमिका नोएडा से सांसद महेश शर्मा निभाएंगे। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल में प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ अमित मालवीय सह-प्रभारी होंगे। नार्थ ईस्ट की जिम्मेदारी भाजपा की प्रवक्ता और टीवी चैनलों पर लगातार पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने वाले संबित पात्रा को दी गई है। उनके साथ ऋतुराज सिन्हा सह प्रभारी होंगे। कुल मिलाकर देखे तो 2024 चुनाव को लेकर भाजपा रणनीतिक तौर पर आगे बढ़ने की शुरुआत कर चुकी है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़