Kannauj Rape Case को लेकर सपा-कांग्रेस पर हमलवार हुई BJP, सुधांशु त्रिवेदी बोले- जब से इन दो लड़कों की ताकत बढ़ी है, तब से...

By अंकित सिंह | Aug 13, 2024

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से पुलिस ने 50 वर्षीय एक पूर्व राजनेता को सोमवार को एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना ने राजनीतिक विवाद को भी जन्म दे दिया है, भाजपा ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि आरोपी एक समय में पार्टी की वरिष्ठ नेता डिंपल यादव का करीबी सहयोगी था, जब वह कन्नौज से लोकसभा सांसद थीं। आज भाजपा ने एक बार फिर से समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। 

भाजपा नेता ने कहा कि ये सपा की असली फितरत और इस प्रकार के अपराधियों को कवर फायर देने की सीमा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना ​​है कि अपराध और अपराधियों का मूल्यांकन जाति, पंथ, संप्रदाय, धर्म या राजनीतिक संबद्धता के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें केवल अपराधी के रूप में देखा जाना चाहिए! हालांकि, इसके बावजूद संवेदनशीलता दिखाने के बजाय तरह-तरह की मांगें की जा रही हैं। कोई डीएनए टेस्ट की मांग कर रहा है तो कोई और मांग कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: Akhilesh Yadav दलित वोट बैंक के चक्कर में आरक्षण पर खड़ा कर रहे हैं संशय

उन्होंने सवाल किया कि समाजवादी पार्टी का डीएनए क्या है? यह 'अपराध और अपराधियों का सहज साथ' है! सपा के साथ-साथ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जो कहते थे दो लड़के... उन दो लड़कों के साथ के जो लोग हैं, वे गलती नहीं, अपराध कर रहे हैं। जब से इन दो लड़कों की ताकत बढ़ी है, तब से अपराधियों की हिम्मत और हिमाकत भी बढ़ती जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Adani Ports की ब्रिटेन में बड़ी तैयारी, Associated British Ports के साथ 10 Billion Pounds की मेगा डील पर नजर

Team India में बदलाव की लहर: Mohammad Shami की छुट्टी! Ajit Agarkar ने 15 युवा तेज़ गेंदबाज़ों के साथ बनाई नई Strategy

Gautam Gambhir के करीबी Ryan ten Doeschate ने छोड़ा Team India का साथ, KKR के साथ फिर जुड़ने की चर्चा तेज

Ashes से पहले Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस, कोच Andrew McDonald के बयान से मची खलबली