संतालों के दुश्मन, महिला विरोधी, दुमका हत्याकांड में BJP हमलावर, कहा- अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रहे सोरेन

By अभिनय आकाश | Aug 30, 2022

दुमका हत्याकांड मामले में बीजेपी ने एक बार फिर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को निशाने पर लिया है। बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने इस मामले में राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम सोरेन आदिवासी कार्ड खेलते हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि ऐसे मामले को लेकर आखिर राज्य सरकार गंभीर क्यों नहीं है? दुमका मामले पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस राज्य में आदिवासी सबसे ज्यादा पीड़ित और प्रताड़ित रहे। 

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल से जलाई गई अंकिता की मौत पर बोले रघुवर दास, समाज और झारखंड हुआ शर्मसार

12वीं कक्षा की बच्ची की मृत्यु के मामले पर दुमका के डीआईजी एसपी मंडल ने कहा कि एसआईटी का गठन हो गया है, इसमें 10 सदस्य हैं। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक की निगरानी में जांच हो रही है। गौरतलब है कि 23 अगस्त को झारखंड के दुमका में एकतरफा प्रेम के मामले में आरोपी शाहरुख ने युवती के कमरे में खिड़की से पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। इस घटना के समय युवती अपने कमरे में सो रही थी। बुरी तरह झुलस गई युवती को बेहतर इलाज के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया जहां रविवार तड़के उसकी मौत हो गई। आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम