अलवर गैंगरेप को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, संबित पात्रा बोले- राजस्थान में लड़की हूं लड़ना मना है मॉडल

By अंकित सिंह | Jan 14, 2022

राजस्थान के अलवर में गैंगरेप की घटना को लेकर भाजपा पूरी तरीके से कांग्रेस और राजस्थान सरकार पर हमलावर हो गई है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने अलवर गैंगरेप को दुखद घटना करार देते हुए कांग्रेस और प्रियंका गांधी तथा राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। इतना ही नहीं, संबित पात्रा ने  यह भी कहा कि क्या राहुल गांधी और प्रियंका गांधी राजस्थान में अलवर गैंगरेप की घटना की पीड़िता से मिलने जाएंगे? उन्होंने कहा कि प्रियंका और राहुल गांधी पूरी तरह फेल हो गए हैं। संबित पात्रा ने सवाल किया कि आखिर प्रियंका गांधी राजस्थान की निर्भया से मिलने क्यों नहीं गई? संबित पात्रा ने सवाल किया कि प्रियंका उन्नाव जा सकती हैं लेकिन अलवर नहीं जाएंगे। संबित पात्रा ने कहा कि राजस्थान में लड़की हूं तो लड़ना मना है, चुप रहना ही पड़ेगा। यहां कांग्रेस की ही सरकार है। संबित पात्रा ने प्रियंका गांधी पर हमला करते हुए कहा कि आपने लड़की हूं लड़ सकती हूं का आह्वान किया है। लेकिन आज मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं कि आप सिर्फ इसको लेकर राजनीति कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार पर राजनीति करना और अपनी महत्वाकांक्षा को बढ़ाने की कोशिश करना यह अक्षम्य है।

प्रमुख खबरें

Social Media पर रुके बाल यौन शोषण सामग्री, Supreme Court ने POCSO नियमों पर मांगा जवाब

UPI पर MDR शुल्क का केवल 10% मूल्य ही उपभोक्ताओं पर पड़ने का जोखिम: NPCI

Indira Gandhi का उदाहरण देकर Rahul Gandhi ने पूछा, BJP और Modi-Shah सत्ता विरोधी लहर से कैसे बचते हैं?

GMR Hospitality को मिला Delhi Airport के Terminal-3 पर खानपान केंद्र चलाने का ठेका