प्रधानमंत्री मोदी और दूसरे दिग्गज नेताओं की वजह से सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी भाजपा: फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2025

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने का श्रेय रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गज नेताओं के प्रयासों को दिया।

भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी। भाजपा के गठन के बाद 1984 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने केवल दो सीट जीती थीं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा नागपुर में भाजपा के नए कार्यालय की आधारशिला रखे जाने के बाद फडणवीस ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे हमारे अपने घर का शिलान्यास हो रहा है।’’

फडणवीस ने कहा, ‘‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।’’ उन्होंने भाजपा के नए कार्यालय के लिए पांच लाख रुपये का योगदान दिया और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देने का अनुरोध किया।

प्रमुख खबरें

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश

US Justice Department: हरमीत कौर ढिल्लों ने पद छोड़ा, मध्यावधि चुनाव बाद इस्तीफा

Kolkata के SRFTI में छात्रों के विरोध के बीच 11 दिसंबर तक बढ़ा परिसर बंद रखने का फैसला

झारखंड के मंत्री Irfan Ansari पर कानूनी कार्रवाई करे केंद्र, BJP ने उठाई मांग