बग्गा की गिरफ्तारी पर बोली बीजेपी, 1980 के दशक में पंजाब को ले जाना चाहती है AAP, सिखों को आतंकवादी बताने की हो रही कोशिश

By अभिनय आकाश | May 06, 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित धमकी देने के आरोप में पंजाब पुलिस द्वारा भाजपा नेता तजिंदर बग्गा की गिरफ़्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज़ किया है। वहीं दिल्ली से मोहाली लेकर जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक लिया है। बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर सियासत तेज होती नजर आ रही है। बीजेपी की तरफ से पूरे मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया और केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। आदेश गुप्ता, मनजिंदर सिंह सिरसा और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, कपिल मिश्रा बोले- एक सच्चे सरदार से इतना डर क्यों?

सिरसा ने कहा कि ये पहले सपने दिखाएंगे, फिर लोगों को लूटेंगे, सिखों को बदनाम करेंगे और उन्हें आतंकवादी बताकर उन्हें जेल में बंद करेंगे। लेकिन भाजपा सच के साथ खड़ी रहेगी। भाजपा सच के साथ खड़ी है, तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कोई गुनाह नहीं किया है। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अरविंद केजरीवाल के झूठों को बेनकाब किया है। हम सभी तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के साथ खड़े हैं। 


प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा