UP में अमित शाह और नरेंद्र मोदी को लेकर बीजेपी का बड़ा प्लान, विरोधियों पर होगा डबल अटैक, ये है प्रचार का पूरा ब्लूप्रिंट

By अभिनय आकाश | Jan 19, 2022

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक हलचल पूरी तरह से तेज हो गई है। रोजाना नए-नए समीकरण निकलकर सामने आ रहे हैं। बीजेपी ने भी चुनाव में प्रचार के लिए एक नया और बड़ा प्लान तैयार कर लिया है। जिसके तहत आने वाले 23 जनवरी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ कार्यक्रम करने वाले हैं। इसके साथ ही यूपी के प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित जितने भी सहप्रभारी हैं उनको प्रदेश में ही रहने के लिए केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से निर्देशित किया गया है। 

बीजेपी का डबल अटैक 

चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही पहली बार पीएम मोदी यूपी में प्रचार के रण में उतरे और काशी के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। लेकिन ये तो बस झांकी है पिक्चर तो अभी बाकी है। यूपी में बीजेपी ने विरोधियों पर डबल अटैक की तैयारी की है। बीजेपी ने जो प्रचार का प्लान तैयार किया है उसमें पहले डिजीटल प्रचार और मैदानी जंग दोनों की तैयारी है। जिसके लिए बीजेपी के दो बड़े चेहरों को केंद्र में रखा गया है। एक तरफ हैं देश के प्रधानमंत्री और बीजेपी के सबसे बड़े नेता नरेंद्र मोदी तो दूसरी तरफ देश के गृह मंत्री और बीजेपी के चाणक्य अमित शाह। पीएम मोदी डिजीटल मोर्चे पर विरोधियों का किला ध्वस्त करेंगे। वहीं अमित शाह मैदान में बीजेपी को ग्राउंड स्तर पर मजबूत करेंगे।  

प्रमुख खबरें

Hazari Prasad Dwivedi के साहित्य में मनुष्य और लोक चेतना ही मुख्य लक्ष्य: डॉ. अरविंदाक्षन

BRICS की सफलता और Mecca Pact की विफलता देख Bangladesh ने बदला रुख, नवंबर में India आने को आतुर हैं PM Tarique Rahman

Maruti Suzuki का बड़ा लक्ष्य, चालू वित्त वर्ष में बेचेगी 10 लाख Green Vehicles

Asian Games Hockey में भारतीय टीमों का लक्ष्य Gold Medal और सीधा Olympic कोटा