भाजपा दुनिया में सबसे बड़ी लुटेरी, उसे कभी भी सत्ता में नहीं आने देना चाहिए: ममता
By अंकित सिंह | Mar 20, 2021
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को भाजपा की आलोचना करते हुए उसे दुनिया में ‘‘सबसे बड़ी लुटेरी’’ पार्टी बताया और कहा कि उसे राज्य में कभी भी सत्ता में नहीं आने देना चाहिए। ममता ने कहा कि अगर कोई आम आदमी 500 रुपए चुराता है तो उसे तोलाबाज कहा जाता है। उस भाजपा सरकार को क्या कहेंगे? जिसने करोड़ों रुपए चुराए हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा दुनिया में सबसे बड़ी ‘तोलाबाज’ है...देखिए पीएम केयर फंड के तहत उसने कितना पैसा इकट्ठा किया। अगर पश्चिम बंगाल के लोग शांति चाहते हैं और दंगों से मुक्त राज्य चाहते हैं तो तृणमूल कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है।’’ पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में 27 मार्च से चुनाव होंगे।