मध्यप्रदेश में बीजेपी ने फूंका चुनावी बिगुल, वी डी शर्मा ने शुरू किए दौरे

By सुयश भट्ट | Aug 17, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव की तैयारियां बीजेपी ने शुरु कर दी है। चुनाव अभियान की कमान संभालते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज जोबट के दौरे पर रहेंगे। जहां वह पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेंगे।

आपको बता दें कि दमोह उपचुनाव हारने के बाद खंडवा लोकसभा सहित 3 विधानसभा उपचुनाव बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। सत्तारुढ़ दल होने के साथ ही पूरी ताकत झोंकने के बाद दमोह उपचुनाव हारने का सदमा बीजेपी नहीं भूली है। और यही कारण है कि बीजेपी अब 3 सीटों पर कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती।

वहीं दमोह उपचुनाव में हार का बदला बीजेपी खंडवा लोकसभा, रैगांव, जोबट और पृथ्वीपुर उपचुनाव को जीतकर लेना चाहती है। इनमें से जोबट और रैगांव सीट से कांग्रेस के पास थी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बीजेपी चुनाव अभियान की शुरुआत कांग्रेस के कब्जे वाली सीट जोबट से की है।

इसे भी पढ़ें:मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत, सभी दौरे और कार्यक्रम हुए रद्द 

दरअसल जोबट उप चुनाव के प्रभारी और सह प्रभारी के साथ बैठक करेंगे और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही वी डी शर्मा क्षेत्र के तमाम बीजेपी नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों से भी चर्चा करेंगे।

प्रमुख खबरें

Vishwakarma Puja 2026: 16 या 17 कब है विश्वकर्मा पूजा? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

CN Annadurai Memorial पर जुटे Tamil Nadu के नेता, MK Stalin और EPS ने दी श्रद्धांजलि

World Bank Young Professionals Program 2026 के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

PM Modi के जन्मदिन पर MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin, CM Mohan Yadav ने दी जानकारी