पिताजी के नाम वाले ट्रस्ट में चीन से आया पैसा, माता जी बेल पर हैं, आप बेशर्मी से बेबुनियाद आरोप लगा रहे, राहुल के बयानों पर BJP का करारा प्रहार

By अभिनय आकाश | Feb 07, 2023

गौतम अडानी के मामले को लेकर हंगामा संसद से लेकर सदन के बाहर भी देखने को मिला। आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी रहा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में मोदी सरकार को निशाने पर लिया तो बीजेपी ने भी तगड़ा पलटवार किया। राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ निराधार, बेशर्म और लापरवाह आरोप लगाने की बात कहते हुए भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस खुद "बड़े घोटालों" में शामिल थी, जिसने देश की छवि को "खराब" किया। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव में भाग लेते हुए, गांधी ने 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के लिए व्यवसायी गौतम अडानी के व्यावसायिक भाग्य और व्यक्तिगत संपत्ति में भारी वृद्धि को बीजेपी सरकार से जोड़ते हुए तीखा हमला किया। 

इसे भी पढ़ें: विदेश यात्रा पर मोदी-अडानी कितनी बार गए साथ-साथ? PM की विदेश यात्रा को लेकर राहुल ने उठाए सवाल

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर राहुल गांधी की स्मृति को ताजा करने का यह समय है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, उनकी मां सोनिया गांधी और उनके दामाद रॉबर्ट वाड्रा जमानत पर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को बचाने के दो स्तंभों पर आधारित है। प्रसाद ने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देना राहुल गांधी और उनके परिवार का इतिहास रहा है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अडानी समूह से जुड़े मामले का हवाला देते हुए लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि 2014 में मोदी के दिल्ली में आने के बाद ऐसा ‘असली जादू’ हुआ कि आठ वर्षों के भीतर उद्योगपति गौतम अडाणी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह दावा भी किया कि मौजूदा सरकार के दौरान नियम बदलकर हवाई अड्डों के ठेके अडाणी समूह को दिए गए तथा प्रधानमंत्री के विदेश दौरों के बाद दूसरे देशों में भी इस उद्योगपति को कई व्यावसायिक ठेके मिले। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से सवाल किया, ‘‘अडाणी जी आपके साथ कितनी बार विदेश गए? आपके विदेश जाने के बाद अडाणी जी कितनी बार वह देश गए? 

प्रमुख खबरें

Vivo T5 Pro 5G हुआ India में Launch, जानें दमदार Camera और प्रोसेसर वाले फोन का Price.

Snapchat को डबल झटका: 20% कर्मचारियों की छंटनी, Perplexity AI संग Mega Deal भी हुई कैंसिल।

महंगाई का डबल Attack! Wholesale Inflation 3 साल के शिखर पर, Crude Oil ने बढ़ाई टेंशन

US-Iran टेंशन में कमी के संकेत, Global Cues से भारतीय बाजार में बहार, Sensex 1200 अंक उछला।