BJP ने आतिशी को बताया डमी सीएम, वीरेंद्र सचदेवा बोले- चेहरा बदल गया है लेकिन भ्रष्ट चरित्र वैसा ही है

By अंकित सिंह | Sep 17, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित से सत्ता छीनने के एक दशक बाद दिल्ली को एक महिला मुख्यमंत्री मिलने वाली है। अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के विधायकों की बैठक में अपने उत्तराधिकारी के रूप में वरिष्ठ आप नेता और मंत्री आतिशी का नाम प्रस्तावित किया। शुक्रवार को जेल से रिहा हुए केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि वह पद से इस्तीफा दे देंगे और तभी लौटेंगे जब लोग उन्हें ईमानदारी का प्रमाण पत्र देंगे। आतिशी के नाम के ऐलान के बाद भाजपा आप पर हमलावर हो गई है।

इसे भी पढ़ें: Dehli Assembly Elections में Smriti Irani बन सकती हैं BJP की CM Candidate, Kejriwal को कड़ी टक्कर देने की तैयारी पूरी

भंडारी ने कहा कि दिल्ली की जनता कभी भी नक्सली समर्थकों को स्वीकार नहीं करेगी। आप यह दिखाना चाहती है कि वह महिलाओं के साथ डमी और कठपुतली जैसा व्यवहार करती है, जैसा कि सौरभ भारद्वाज कहते रहे हैं कि नया सीएम कठपुतली सीएम होगा। दिल्ली की जनता इसका करारा जवाब देगी। बीजेपी नेता हरीश खुराना ने कहा कि मैं डमी सीएम आतिशी को बधाई देता हूं। इसके बाद भी दिल्ली के हालात नहीं बदलेंगे। भ्रष्टाचार चरम पर रहेगा। मैं आतिशी को चुनौती देता हूं कि वह जल्द चुनाव की सिफारिश करें। 

प्रमुख खबरें

Saudi Arabia की रक्षा में जुटे 8000 पाकिस्तानी सैनिक, Yemen में Houthi पर एयरस्ट्राइक

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Assam में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Amazon ने India समेत तीन देशों में की छंटनी, 1000 से कम कर्मचारियों पर असर

SIR से विपक्ष समर्थकों के नाम हटाने का लगा आरोप, बेंगलुरु में बोले Abhijeet Deepke