BJP ने PM Modi के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को बताया ऐतिहासिक पल, विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प भी दोहराया

By Prabhasakshi News Desk | Jun 09, 2024

मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार उनके सामने शपथ लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व इस बात के लिए पूरे देश को आश्वस्त करता है कि आने वाला कल भारत के लिए सुनहरा है। जिसकी बदौलत भारत एक विकसित राष्ट्र बनकर उभरेगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "आज बहुत ऐतिहासिक दिन है। तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का गठन हो रहा है। इस तीसरे कार्यकाल में ऐतिहासिक निर्णय होंगे और जो 10 साल में देश का विकास हुआ देश जिस रफ्तार से आगे बढ़ा है उसे और तेज गति मिलेगी। उनके साथ जिन मंत्रियों की आज शपथ हो रही है उन सबको भी मैं बधाई देता हूं।" 

इस दौरान भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा, "इस देश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार शपथ ले रहे हैं और यह पूरी पारी आराम से देश के लिए काम करते हुए गुजरेगी। आने वाले 2-3 महिने में आप देखिएगा कि देश की क्या प्रगति हुई है।"  मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी शपथ ग्रहण समारोह को एक ऐतिहासिक पल करार दिया। उन्होंने कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि जवाहरलाल नेहरू के बाद प्रधानमंत्री मोदी ऐसे दूसरे नेता होंगे जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने दावा किया मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पूरे देश में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

प्रमुख खबरें

Assam Cabinet का बड़ा फैसला, पूर्व Agniveers को पुलिस भर्ती में मिलेगा 12 प्रतिशत कोटा

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma

flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमला सह-पायलट ने अकेले किया, जांच में खुलासा

Saran में राहत बांटने के दौरान पिस्टल लहराने पर SHO संग्राम कुमार सिंह निलंबित