भाजपा उम्मीदवार के काफिले पर हमला,समाजवादी पार्टी प्रत्याशी का भतीजा गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2022

बलिया (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दुबहर थाना क्षेत्र के अखार गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बलिया सदर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार दयाशंकर सिंह पर हमला किए जाने के आरोप में सपा उम्मीदवार के भतीजे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में इस विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार नारद राय के समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज कर, राय के भतीजे को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: आपकी असली सफलता पूरी पीढ़ी को प्रेरित करने की काबिलियत है, तेंदुलकर ने कोहली के 100वें टेस्ट पर कहा

यह उनकी हत्या की बड़ी साजिश थी। उन्होंने बताया कि भाजपा उम्मीदवार सिंह ने घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को बताया कि राय समर्थक घटना के बाद अपना एक वाहन छोड़कर भाग गए हैं। वाहन मुख्तार अंसारी गिरोह का है। सिंह ने बताया कि भाजपा उम्मीदवार ने हाल ही उनकी पार्टी में शामिल हुए टुन जी पाठक के वाहन को भी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। पाठक, पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में थे।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter