Haryana : BJP उम्मीदवार Naveen Jindal ने कुरूक्षेत्र सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2024

चंडीगढ़। हरियाणा की कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के उम्मीदवार नवीन जिंदल ने बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के दौरान नवीन जिंदल के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद थे। बाद में नवीन जिंदल ने एक जनसभा को भी संबोधित किया जिसमें मुख्यमंत्री के अलावा उनके परिवार के सदस्य और भाजपा नेता मौजूद थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से जिंदल को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा है। 

इसे भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा का समापन चार जून को कांग्रेस ढूंढो यात्रा से होगा : Amit Shah

हरियाणा की दस लोकसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हुई। इन सीट पर 25 मई को मतदान होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह मई है। नामांकन की जांच सात मई को की जाएगी और उम्मीदवार नौ मई तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार