उत्तर प्रदेश की दो राज्यसभा सीटों के लिये भाजपा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2019

लखनऊ। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के दो पूर्व नेताओं सुरेंद्र सिंह और संजय सेठ ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिये नामांकन पत्र दाखिल किया। नागर और सेठ ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था और पिछले माह सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुये थे।

नागर दो बार सांसद रह चुके हैं जबकि सेठ उप्र के बड़े उदयमी होने के साथ साथ सपा के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं।दोनों को भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नडडा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए पिछले सप्ताह पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया था। नामांकन पत्र भरने के बाद नागर और सेठ ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से बहुत प्रभावित हैं। राज्यसभा की इन दोनो सीटों के लिये 23 सितंबर को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी होगी।

प्रमुख खबरें

Janhvi Kapoor के बाद अब Khushi Kapoor को राहत, Delhi HC का अश्लील कंटेंट हटाने और AI दुरुपयोग पर कड़ा आदेश

Awarapan 2 की एडवांस बुकिंग में जलवा, अब तक बिकी 37 हजार से ज्यादा टिकटें

क्या सच में इमरान खान की मौत हो गई? PTI बोली- 20 लाख लोग तैयार रहे

Shaurya Path: Kargil War के दौरान क्या America ने सचमुच India के GPS Signals Degradation कर धोखा दिया था?