‘इंडिया’ में मायावती को शामिल किए बिना उप्र में भाजपा को नहीं हराया जा सकता : आचार्य प्रमोद कृष्णम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2023

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बुधवार को कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती को शामिल किए बिना उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को शिकस्त नहीं दी जा सकती है।

कृष्णम ने पीटीआई-से बातचीत में कहा, मेरा विचार है कि बहनजी मायावती) उत्तर प्रदेश में ऐसी नेता हैं, जो 18 से 22 प्रतिशत वोटों को प्रभावित करने में सक्षम हैं। अगर बहनजी के बिना ‘इंडिया’ गठबंधन बनता है, तो इसे महागठबंधन कहने का कोई औचित्य नहीं है।

उन्होंने कहा, अगर भारतीय जनता पार्टी को हराना है तो समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल और कांग्रेस के साथ-साथ बहनजी को भी ‘इंडिया’ गठबंधन में सम्मिलित होना चाहिए। इसके लिए मैं उन्हें आमंत्रित कर रहा हूं।

कांग्रेस नेता ने कहा, अगर बहनजी इस गठबंधन में नहीं आती तो, (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी को नहीं हराया जा सकता। मैं ऐसा मानता हूं कि मायावती जी को साथ लिए बिना उत्त प्रदेश में भाजपा को हराना संभव नहीं हैं।” कृष्णम ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लखनऊ से लड़ा था, लेकिन भाजपा के राजनाथ सिंह से हार गए थे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़