बंगाल में चुनाव बाद की हिंसा को लेकर भाजपा के केंद्रीय दल ने कूचबिहार का दौरा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2024

कोलकाता। लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ हुई कथित हिंसा के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए भाजपा के चार सदस्यीय केंद्रीय दल ने सोमवार को कूचबिहार का दौरा किया। भाजपा के इस चार सदस्यीय दल में संयोजक बिप्लब देब, पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और दो राज्यसभा सदस्य बृजलाल और कविता पाटीदार शामिल हैं। केंद्रीय दल भाजपा के उन कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेगा जो चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कथित तौर पर हिंसा के कारण अपने घरों से विस्थापित हो गए हैं। 

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट