अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस पर भड़की भाजपा, बिहार के घोषणा पत्र में उल्लेख करने की दी चुनौती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2020

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 बहाल करने की कांग्रेस द्वारा हिमायत करने के एक दिन बाद भाजपा ने शनिवार को उसे बिहार विधानसभा चुनाव के लिये अपने घोषणापत्र में इसका उल्लेख करने की चुनौती दी। साथ ही, भगवा पार्टी ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी अलगाववादियों की बोल रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर बिहार चुनाव से पहले वोट की खातिर समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोगों ने जम्मू कश्मीर में केंद्र के कदम का समर्थन किया है।  बिहार विधानसभा के प्रथम चरण का मतदान 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण का तीन नवंबर को और तीसरे चरण का मतदान सात नवंबर को होना है। मतगणना 10 नवंबर को होगी। जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लोगों ने देखा है कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख में कितनी प्रगति हुई है। फिर भी कांग्रेस वहां कुछ अलगाववादियों के सुर में बोल रही है। कांग्रेस एक संकीर्ण सोच वाली पार्टी हो गई है और यही कारण है कि वह देश में जन भावनाओं के खिलाफ खड़ी है।’’ उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चाहे कोई भी मुद्दा हो, कांग्रेस पाकिस्तान और चीन की सराहना करती है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल किये जाने के लिए वहां के मुख्य राजनीतिक दलों के गठबंधन बनाने का समर्थन करते हुए शुक्रवार को ट्विटर पर कहा था कि केंद्र सरकार को अनुच्छेद 370 के विशेष प्रावधान हटाने संबंधी फैसलों को निरस्त कर देना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Manchester City का Mega Deal: Elliot Anderson बने ब्रिटेन के सबसे महंगे फुटबॉलर, सारे रिकॉर्ड ध्वस्त

World Cup में Netherlands का दबदबा, ट्यूनीशिया को 3-1 से रौंदकर Knockout में, अब Morocco से भिड़ंत

Venezuela Earthquake का भारत पर असर, क्या Crude Oil सप्लाई रुकेगी और बढ़ेगा पेट्रोल का दाम

1266 करोड़ के SBI Bank Fraud में बड़ी कार्रवाई, ED ने Shrikant Bhasi की संपत्ति कुर्क की