BJP चीफ नड्डा ने सांसदों को सितम्बर माह में 60 गांवों का दौरा करने का दिया निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को बिहार के पार्टी सांसदों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियों और रणनीतियों को लेकर मंथन किया और उन्हें सितम्बर महीने में 60 ग्राम पंचायतों का दौरा करने का निर्देश दिया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नड्डा ने बिहार के सभी सांसदों को पूरे सितम्बर महीने में अपने संसदीय क्षेत्र से इतर दो ग्राम पंचायतों का प्रत्येक दिन दौरा करने का निर्देश दिया है। सांसदों को इस दौरान न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों में जुटना है बल्कि प्रबुद्ध नागरिकों को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराना है। बैठक में मौजूद एक सांसद ने भाषा को बताया, ‘‘सभी सांसदों से कहा गया है कि वे पूरे सितम्बर महीने में अपने संसदीय क्षेत्र को छोड़कर 60 ग्राम पंचायतों में लोगों और कार्यकर्ताओं के बीच जाएं। प्रदेश इकाई सांसदों के इन दौरों को लेकर कार्यक्रम बनाएगी।’’ 

नड्डा ने पिछले दिनों बिहार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए स्पष्ट कर दिया था कि आगामी चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी के साथ मिलकर लड़ा जाएगा। सितंबर में बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा होने की संभावना है। बिहार विधानसभा के चुनाव, कोरोना वायरस महामारी के दौरान होने वाले भारत के पहले चुनाव होंगे। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है। बिहार में भाजपा के 17 सांसद है। इनमें रविशंकर प्रसाद, आर के सिंह, गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे और नित्यानंद राय जैसे केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें