राहुल गांधी पर बरसे BJP चीफ नड्डा, कहा- एक खारिज राजवंश पूरा विपक्ष नहीं हो सकता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को कहा कि एक ‘शाही परिवार और उसके दरबारियों’ को यह बड़ा भ्रम है कि वे ही पूरा विपक्ष हैं। उन्होंने कहा कि एक खारिज और अस्वीकृत परिवार पूरे विपक्ष के बराबर नहीं हो सकता। नड्डा ने ट्वीट में जाहिर तौर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह एकता और एकजुटता का समय है और ‘शाही परिवार के उत्तराधिकारी को एक बार फिर स्थापित करने के लिए इंतजार किया जा सकता है’। राहुल गांधी ने हाल ही में चीन के साथ सीमा विवाद से निपटने के तरीके को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर आलोचना की थी जिसे लेकर नड्डा ने पटलवार किया है। नड्डा ने कहा कि एक परिवार के कर्मों’ की वजह से भारत ने हजारों वर्ग किलोमीटर जमीन गंवा दी। उन्होंने दावा किया कि सियाचिन ग्लेशियर, जहां आज भारतीय सेना की मजबूत मौजूदगी है, हमारे पास से लगभग चला ही गया था।। 

इसे भी पढ़ें: राहुल पर नड्डा का पलटवार, लगाया देश को विभाजित करने का आरोप

नड्डा ने कहा कि कुछ विपक्षी नेताओं ने आगे के रास्ते पर विचार करने में केंद्र का साथ दिया। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन एक परिवार अपवाद था। कोई अनुमान लगा सकता है कि कौन सा परिवार।’’ गांधी परिवार पर हमला जारी रखते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘एक खारिज और अस्वीकृत परिवार पूरे विपक्ष के समान नहीं है। एक शाही परिवार के हित भारत के हित नहीं हैं। आज देश एकजुट है और हमारे सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है। यह एकता और एकजुटता का समय है। शाही परिवार के उत्तराधिकारी को पुन: स्थापित करने के लिए इंतजार किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत